Current Date: 08 Sep, 2024

सूर्य देव है सबका सहारा

- Deepak Ram


श्री सूर्य देव है सबका सहारा वो जीवन का सार है 
सूर्य देव है जग के खिवैया सबके पालनहार है 
                        १
सूर्य देव है दुःख निवारक वो ही परमानंद है 
सारे संकट और कष्टों के यहाँ पे रस्ते बंद है 
श्री सूर्य देव है सबका सहारा वो जीवन का सार है 
सूर्य देव है जग के खिवैया सबके पालनहार है 
                        २
सूर्य देव में सुख बसा है जपना सूर्य देव नाम रे 
जब कभी तू हार जाये आएंगे सूर्य देव काम रे 
श्री सूर्य देव है सबका सहारा वो जीवन का सार है 
सूर्य देव है जग के खिवैया सबके पालनहार है

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।