Current Date: 08 Sep, 2024

श्याम की प्रतिज्ञा

- Deepak Ram


बोलो श्याम श्याम जय श्याम श्याम जय श्याम श्याम जय श्याम 
सुन सांवरे की प्रतिज्ञा ये मान लियो है 
मन ठान लियो है साचो सावरिया है साथी मेने जान लियो है 
                        १
पहली करे है श्याम प्रतिज्ञा जो मेरे मार्ग पे आओ 
छूटे री मोह माया सब द्वार खुले तुम पाओ 
सच जीवन का ये जान लियो है मेने मान लियो है 
साचो सावरिया है साथी मेने जान लियो है 
बोलो श्याम श्याम जय श्याम श्याम जय श्याम श्याम जय श्याम 
                         २
दूजी करे है श्याम प्रतिज्ञा करे जो चिंतन मेरो 
करे जो कीर्तन मुख से मेरो दुःख मिट जावे तेरो 
हां रखोगे ख्याल ये जान लियो है मेने मान लियो है 
साचो सावरिया है साथी मेने जान लियो है 
                         ३
सुनी है जबसे श्याम प्रतिज्ञा राधा कृष्णा में गाऊ
और ना मुझको कुछ भी भावे श्याम श्याम ध्याऊ
जग में दीवाना मुझे मान लियो है मेने जान लियो है 
साचो सावरिया है साथी मेने जान लियो है 
मान लियो है मेने ठान लियो है 
सुन सांवरे की प्रतिज्ञा ये मान लियो है 
मन ठान लियो है साचो सावरिया है साथी मेने जान लियो है

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।