Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

भोले बाबा भी झूम उठेंगे सुनके इस लाजवाब भजन को - New Sawan Shiv Bhajan 2021

- Saurabh-Madhukar


🎵हमें धन दौलत की चाह नहीं🎵

🙏 गायक: सौरभ-मधुकर
🎼 संगीत: शशिकांत चौबे

विवरण:
सोरभ और मधुकर की आवाज़ में प्रस्तुत भजन हमें धन दौलत की चाह नहीं शिव के प्रति अडिग श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। इस भजन में, भक्त अपने हर एक शब्द के साथ भगवान शिव की भक्ति और उनकी उपासना में पूर्ण समर्पण दिखाते हैं। ‘शिव के चेले’ का यह भजन हमें संसारिक इच्छाओं से मुक्त होकर, भगवान शिव के आशीर्वाद की दिशा में जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हर शब्द में भगवान शिव की महिमा और भक्तों की निष्ठा का संदेश है।

गीत के बोल:
हमें धन की दौलत की चाह नहीं,
हम शिव के चेले है,
हम शिव के चेले है,
अपने मालिक भोले है,
हमें दुनिया की परवाह नहीं,
हम शिव के चेले है।।

भस्म रमाए तन पर,
शिवशम्भु तो वन वन घूमे,
औघड़ रूप सजाकर अपनी,
मस्ती में वो झूमे,
लगा दे आसन जहाँ,
वहां लग जाते मेले है,
हमे धन की दौलत की चाह नही,
हम शिव के चेले है।।

महादेव के नाम की हमको,
ऐसी लगन लगी है,
हर हर नमः शिवाय की मन में,
अब तो अलख जगी है,
शिव रहते मेरे साथ यही,
हम नहीं अकेले है,
हमे धन की दौलत की चाह नही,
हम शिव के चेले है।।

स्वर्ग नहीं बैकुंठ नहीं,
ना मोक्ष की हमको आशा,
‘उर्मिल’ तो बस शिव शम्भू के,
दर्शन का है प्यासा,
शिव के सिवा कोई राह नहीं,
यहाँ बड़े झमेले है,
हमे धन की दौलत की चाह नही,
हम शिव के चेले है।।

हमें धन की दौलत की चाह नहीं,
हम शिव के चेले है,
हम शिव के चेले है,
अपने मालिक भोले है,
हमें दुनिया की परवाह नहीं,
हम शिव के चेले है।।

Credit Details :

Song: Humein Dhan Daulat Ki Chah Nahi
Singer: Saurabh-Madhukar
Lyricist: Pradeep Urmil Ji
Music Director: Shashikant Chaubey

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।