Current Date: 17 Sep, 2024

एक दिन वो भोले भंडारी

- Jaya Kishori


इक दिन वो भोले भंडारी
बन कर के ब्रज की नारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती से बोले
मैं भी चलूँगा तेरे संग मैं
राधा संग श्याम नाचे
मैं भी नाचूँगा तेरे संग में

रास रचेगा ब्रज मैं भारी
हमे दिखादो प्यारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए…

ओ मेरे भोले स्वामी
कैसे ले जाऊं अपने संग में
श्याम के सिवा वहां
पुरुष ना जाए उस रास में

हंसी करेगी ब्रज की नारी
मानो बात हमारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए…

ऐसा बना दो मोहे
कोई ना जाने एस राज को
मैं हूँ सहेली तेरी
ऐसा बताना ब्रज राज को

बना के जुड़ा पहन के साड़ी
चाल चले मतवाली
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

हंस के सत्ती ने कहा
बलिहारी जाऊं इस रूप में
इक दिन तुम्हारे लिए
आये मुरारी इस रूप मैं

मोहिनी रूप बनाया मुरारी
अब है तुम्हारी बारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

देखा मोहन ने
समझ गये वो सारी बात रे
ऐसी बजाई बंसी
सुध बुध भूले भोलेनाथ रे

सिर से खिसक गयी जब साड़ी
मुस्काये गिरधारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

दीनदयाल तेरा तब से
गोपेश्वर हुआ नाम रे
ओ भोले बाबा तेरा
वृन्दावन बना धाम रे

भक्त कहे ओ त्रिपुरारी
राखो लाज हमारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

इक दिन वो भोले भंडारी
बन कर के ब्रज की नारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

Credit Details :

Song: Ek Din Vo Bhole Bhandari
Singer: Jaya Kishori
Lyrics: Traditional

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।