Current Date: 17 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

Ek Din Vo Bhole Bhandari Ban Karke Brij Nari Gokul Me Agaye Hai

- Jaya Kishori


🎵एक दिन वो भोले भंडारी🎵

🙏 गायक : जाया किशोरी
🎼 गीत :  पारम्परिक

विवरण:
एक दिन वो भोले भंडारी एक भावपूर्ण शिव भजन है, जिसमें भगवान शिव के भोलेनाथ रूप की महिमा और उनकी असीम कृपा का वर्णन किया गया है। जया किशोरी की सुरीली आवाज़ इस भजन को और भी विशेष बनाती है। इस गीत को सुनकर आप भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूब सकते हैं और उनके दिव्य आशीर्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

इस भजन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करें और अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव करें।

सुनें और महसूस करें इस दिव्य भजन का प्रभाव और भगवान शिव की भक्ति से अपने जीवन को समृद्ध बनाएं।

गीत के बोल:
इक दिन वो भोले भंडारी
बन कर के ब्रज की नारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती से बोले
मैं भी चलूँगा तेरे संग मैं
राधा संग श्याम नाचे
मैं भी नाचूँगा तेरे संग में

रास रचेगा ब्रज मैं भारी
हमे दिखादो प्यारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए…

ओ मेरे भोले स्वामी
कैसे ले जाऊं अपने संग में
श्याम के सिवा वहां
पुरुष ना जाए उस रास में

हंसी करेगी ब्रज की नारी
मानो बात हमारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए…

ऐसा बना दो मोहे
कोई ना जाने एस राज को
मैं हूँ सहेली तेरी
ऐसा बताना ब्रज राज को

बना के जुड़ा पहन के साड़ी
चाल चले मतवाली
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

हंस के सत्ती ने कहा
बलिहारी जाऊं इस रूप में
इक दिन तुम्हारे लिए
आये मुरारी इस रूप मैं

मोहिनी रूप बनाया मुरारी
अब है तुम्हारी बारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

देखा मोहन ने
समझ गये वो सारी बात रे
ऐसी बजाई बंसी
सुध बुध भूले भोलेनाथ रे

सिर से खिसक गयी जब साड़ी
मुस्काये गिरधारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

दीनदयाल तेरा तब से
गोपेश्वर हुआ नाम रे
ओ भोले बाबा तेरा
वृन्दावन बना धाम रे

भक्त कहे ओ त्रिपुरारी
राखो लाज हमारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए..

इक दिन वो भोले भंडारी
बन कर के ब्रज की नारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

पार्वती भी मना के हारी
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गए
गोकुल में आ गए

Credit Details :

Song: Ek Din Vo Bhole Bhandari
Singer: Jaya Kishori
Lyrics: Traditional

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।