Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

महाशिवरात्रि - आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की Aao Mahima Gaayen Bholenath Ki - Shiv Bhajan

- Anuradha Paudwal


🎵आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की🎵

🙏 गायक: अनुराधा पौडवाल
🎼 संगीत: दिलीप सेन-समीर सेन

विवरण:
आओ महिमा गाए भोलेनाथ की एक प्रसिद्ध भक्ति गीत है, जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है। इस भजन में भगवान शिव के अद्भुत रूप और उनके दिव्य गुणों की महिमा का गान किया गया है। भोलेनाथ की भक्ति में पूर्ण रूप से समर्पित यह भजन भक्तों को भगवान शिव के अनमोल आशीर्वाद और कृपा का अनुभव कराता है। शिव के रूपों, जैसे कि डमरू, भभूति, और गंगा की महिमा को इस गीत में विस्तार से दर्शाया गया है। शिव के भक्तों के लिए एक श्रद्धा और भक्ति का अनुपम अनुभव।

गीत के बोल:
आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

मुख पर तेज है,
अंग भभूती,
गले सर्प की माला,
माथे चन्द्रमा,
जटा में गंगा,
शिव का रूप निराला,
अन्तर्यामी सबका स्वामी,
भक्तो का रखवाला
तीन लोको में बाट रहा है
ये दिन रात उजाला,
जय बोलो जय बोलो,
भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

पी के भंग तरंग में जब जब,
भोला शंकर आए,
हाथ में अपने डमरू लेकर,
नाचे और नचाये,
जो भी श्रध्दा और भक्ति की,
मन में ज्योत जगाये,
मेरा भोला शंकर उस पर,
अपना प्यार लुटाये,
जय बोलो जय बोलो,
भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते ये शिव भोले,
कष्ट निवारे ये शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले,
जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की,

है सबसे न्यारे शिव भोले,
है डमरू धरी शिव भोले,
भोले भंडारी शिव भोले,
जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की,
भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते शिव भोले,
कष्ट निवारे शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले।

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

Credit Details :

Song: Aao Mahima Gaayen Bholenath Ki
Singer: Anuradha Paudwal
Music Director: Dilip Sen-Sameer Sen
Lyricist: Naqsh Layalpuri

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।