Current Date: 17 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

गलियां जरा सजा दो महाकाल आ रहे है || Mahakaal Aa Rahe Hai || Shiv Bhajan

- Shahnaz Akhtar


🎵 गलियां जरा सजा दो महाकाल आ रहे है 🎵

🙏 गायक: शहनाज अख्तर
🎼 गीतकार: शहनाज अख्तर

विवरण:
इस भव्य भजन गलियां जरा सजा दो महाकाल आ रहे हैं में भगवान महाकाल के आगमन की खुशी और उनकी दिव्यता का सुंदर वर्णन किया गया है। शहनाज अख्तर की मधुर और भावपूर्ण आवाज़ इस भजन को और भी विशेष बनाती है। इस भक्ति गीत को सुनकर आप भगवान महाकाल की कृपा और उनकी उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं।

इस भजन के माध्यम से भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करें और अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव करें।

गीत के बोल:
दोहा
महाकाल की सवारी,
निकली भ्रमण को आज,
राहें जरा सजा लो,
आ रहे राजाधिमहाराज,
आ रहे राजाधिमहाराज।।

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

ले आए भक्त उनकी,
लो पालकी सजा कर,
दूल्हा बने है देखो,
महाकाल भोले शंकर,
तुम भी अरज लगा लो,
तुम भी अरज लगा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

है देवी देव सारे,
दर्शन को आज आए,
महाकाल को गगन से,
सुमन रहे बरसाए,
लो आरती उतारो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

नगर भ्रमण को निकले,
श्रष्टि के आज राजा,
सब झूमो नाचो गाओ,
जम के बजाओ बाजा,
खुशियां जरा मना लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

महाकाल राजा आए,
लेने है खैर सबकी,
घर घर की सुन रहे है,
देखो रे टेर सबकी,
चलो आओ दरश पा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

‘शहनाज़’ की भी सुन लो,
उज्जैन वाले बाबा,
‘प्रतिक’ की किस्मत का,
खोलो जरा दरवाजा,
अब तुम भी दर पे आओ,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।।

Credit Details :

Song :- Galiyan Jara Saja Do Mahakal Aa Rahe Hai 
Singer :- Shahnaz Akhtar 
Lyrics :- Shahnaz Akhtar 
Composition:- Shahnaz Akhtar 
Music :- Prateek Srivastava

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।