Current Date: 19 Sep, 2024

सत्यम शिवम् सुंदरम

- Lata Mangeshkar


ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
जागो जीवन ज्योत उजागर है
सत्यम शिवम सुन्दरम

ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
आ..आ..आ..आ..
सत्यम शिवम सुन्दरम

राम अवध में
काशी में शिव
कान्हा वृन्दावन में
दया करो प्रभू देखूँ इन को
हर घर के आँगन में
राधा मोहन शरणम
सत्यम शिवम सुन्दरम

एक सूर्या है
एक गगन है
एक ही धरती माता
दया करो प्रभू एक बनें सब
सब का एक से नाता
राधा मोहन शरणम
सत्यम शिवम सुन्दरम

ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
आ..आ..आ..आ..
सत्यम शिवम सुन्दरम

Credit Details :

Film: Satyam Shivam Sundaram
Song: Satyam Shivam Sundaram
Singer: Lata Mangeshkar
Music director: Laxmikant Pyarelal
Lyricist: Pt. Narendra Sharma

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।