Current Date: 08 Sep, 2024

सांवरिया थाम लेगा

- Ashish Srivastav


M:-    तू नाम जो लेगा तेरा काम बनेगा 
    तू गिरने लगेगा वो गिरने ना देगा 
    हो मुश्किल समय में तेरा यही साथ देगा 
    सांवरिया थाम लेगा सांवरिया थाम लेगा 

M:-    तू नाम जो लेगा तेरा काम बनेगा 
    तू गिरने लगेगा वो गिरने ना देगा 
    हो मुश्किल समय में तेरा यही साथ देगा 
    सांवरिया थाम लेगा सांवरिया थाम लेगा 

M:-    दुःख के समय की एक हकीकत कोई ना तेरी सुनेगा 
    दुःख के समय की एक हकीकत कोई ना तेरी सुनेगा 
    अपनों से उम्मीद करोगे हर कोई तुझसे कटेगा 
    तेरी बाबा सुनेगा इसे सुनना पड़ेगा 
    तू जो भी कहेगा वो सब कुछ सुनेगा 
    कोई साथ दे या ना दे वो ही साथ देगा 
    सांवरिया थाम लेगा सांवरिया थाम लेगा 
कोरस :-     आ आ आ आ आ आ ..........................................................

M:-    इनके भरोसे चलते रहना हर मंजिल मिल जाएगी 
    इनके भरोसे चलते रहना हर मंजिल मिल जाएगी 
    आये कितने बादल गम के हर बदरी छट जाएगी 
    ये गुजारा भी देगा ये सहारा भी देगा 
    डगमगायेगी जो नईया तो किनारा भी देगा 
    डूबोगे जब भी ये तो अपना हाथ देगा 
    सांवरिया थाम लेगा सांवरिया थाम लेगा 

M:-    जब तुझको कुछ समझ ना आये सीधे खाटू आ जाना 
    जब तुझको कुछ समझ ना आये सीधे खाटू आ जाना 
    सेठ सांवरे को तू दिल की साड़ी बात बता जाना 
    वो बाबा हमारा हारे का सहारा 
    तू श्याम शरण आ भर देगा भंडारा 
    हर दर्द में वो तुझको आराम देगा 
    सांवरिया थाम लेगा सांवरिया थाम लेगा  

M:-    तू नाम जो लेगा तेरा काम बनेगा 
    तू गिरने लगेगा वो गिरने ना देगा 
    हो मुश्किल समय में तेरा यही साथ देगा 
    सांवरिया थाम लेगा 
कोरस :-     सांवरिया थाम लेगा 
M:-    सांवरिया थाम लेगा 
कोरस :-     सांवरिया थाम लेगा
M:-    सांवरिया थाम लेगा 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।