Current Date: 17 Oct, 2024

रघुकुल नंदन मुक्ति बंधन

- Arvind Ojha


रघुकुल नंदन मुक्ति बन्धन,
सत सत नमन करूँ अभिनंदन ।
कौशल्या सुत श्री राम को,
न्यौछावर तन मन धन ।।

प्रगट भय जब दीनदयाला,
कौशल्या हियँ हर्ष भारी ।
दसरथ कैकई सुमित्रा हर्षे,
अयोध्या भई पुलकित सारी ।।

विष्णु का अवतरण देखत,
हर्षे गौरी संग त्रिपुरारी ।
नभचर किन्नर देवगण सब,
कीजे रामनवमी का वंदन ।।

बाल काल मे सर्व बिद्या,
राम गुरु वशिष्ठ से पाये ।
सिया संग विवाह बंधन,
धनुष खण्डन से पाये ।।

पितुमात का मान रखके,
चौदह वर्ष बनवास आये ।
रामन के संहार करके,
सिय का मुक्त किया बंधन ।।

Credit Details :

Song: Raghukul Nandan Mukti Bandhan
Singer: Arvind Ojha
Music & Lyrics: Ravindra Khare

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।