Current Date: 18 Oct, 2024

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी

- Anuradha Paudwal


भीलनी परम तपश्विनी शबरी जाको नाम
गुरु मतंग कह कर गए तोहे मिलेंगे राम

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी
कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी
रास्ता देखत शबरी की उमर गयी सारी

कही कोई काँटा कांटा प्रभु को नहीं चुभ जाये
पग पग पगछारे चुन चुन पुष्प बिछाए
मीठे फल चख कर नित्य सजाये थारी
रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी
कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी

श्री राम चरण मे प्राण बसे शबरी के
प्रभु दर्शन दे तो भाग जगे शबरी के
रघुनाथ प्राणनिधि पर जीवन बलिहारी
रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी
कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी
कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी
रास्ता देखत शबरी की उमर गयी सारी

Credit Details :

Song: Kab Darshan Denge Ram Param Hitkari
Singer: Anuradha Paudwal
Lyrics: Ravindra Jain
Music: Ravindra Jain

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।