Current Date: 18 Oct, 2024
YouTube Video Thumbnail

चंदा छुप जा रे बादल में मेरा राम गया वनवास

- Anil Nagori


🎵चंदा चुप जा रे बादल में🎵

🙏 गायक: अनिल नागोरी
🎼 संगीत: एनएमजी स्टूडियो

विवरण:
चंदा छुप जा रे बादल में एक मार्मिक भक्ति गीत है, जिसे अनिल नागोरी जी ने अपनी सुमधुर आवाज में गाया है। इस गीत में भगवान राम के वनवास जाने की व्यथा को बहुत ही संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है। गीत की शुरुआत दोहे से होती है, जिसमें राम नाम की महिमा का वर्णन किया गया है। राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान की कठिनाइयों और दर्द को गीत में बखूबी दर्शाया गया है। भगवान राम के बिना अयोध्या की सूनी स्थिति और उनके वापस लौटने पर अयोध्या में उत्सव का चित्रण भी गीत में देखने को मिलता है।

गीत के बोल:
।। दोहा ।।
राम नाम सबसे बड़ा, इससे बड़ा न कोय।
अपने बल तो रावण बड़े, जो लंका देवे खोय।

राम गयो वनवास म्हारो ,
लखन गयो वनवास।
चंदा छुप जा रे बादल में ,
म्हारो राम गयो वनवास।

राम बिना म्हारी सुनी अयोध्या ,
लखन बिना ठकुराई।
सीता बिना म्हारो सुनो रसोड़ो ,
कोण करे चतुराई।
चंदा छुप जा रे बादल में ,
म्हारो राम गयो वनवास। टेर।

आगे आगे राम चलत है ,
पीछे लक्मण भाई।
बिच में तो चले जानकी ,
शोभा वरणी न जाई।
चंदा छुप जा रे बादल में ,
म्हारो राम गयो वनवास। टेर।

सावण बरस भादवो बरसे ,
पवन चले पुरवाई।
वृक्ष के निचे तीनो भीगे ,
राम लखन सीता माई।
चंदा छुप जा रे बादल में ,
म्हारो राम गयो वनवास। टेर।

रावण मार राम घर आये ,
घर घर बटत बधाई।
सुर नर मुनिजन करत आरती ,
तुलसीदास जश गाई।
चंदा छुप जा रे बादल में ,
म्हारो राम गयो वनवास। टेर।

Credit Details :

Song: Chanda Chup Ja Re Badal Me
Singer: Anil Nagori
Music: NMG Studio

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।