Current Date: 08 Sep, 2024

याद श्याम तेरी आये

- Sanjay Gulati


M:-        मुझे नींद न आये हो 
मुझे नींद न आये मुझे चैन न आये 
मुझे याद श्याम तेरी आये 
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया 


M:-        रात रात भर जागु नींद न आती है 
याद में तेरी श्याम आँख भर आती है 
रहा नहीं जाये श्याम रहा नहीं जाये 
तेरे बिना श्याम रहा नहीं जाये 
अब क्यों तरसाये , मुझे क्यों तड़पाये 
मुझे याद श्याम तेरी आये 
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया 


M:-        जान से प्यारा हमको श्याम हमारा है 
श्याम बिना इक पल भी न गुजारा है 
तेरा बिना श्याम मेरा कोई नहीं 
कोई नहीं श्याम मेरा कोई नहीं 
क्यों देर क लगाए,अब सहा नहीं जाये 
मुझे याद श्याम तेरी आये 
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया 


M:-        सांवरिया अब और सहा नहीं जाता है 
अब तेरे दर्शन बिन रहा न जाता है 
दर्श दिखाओ मेरे सांवरिया 
सांवरिया मेरे सांवरिया 
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।