Current Date: 08 Sep, 2024

मैने पहनी है नयी नयी

- Deshmukh Vashisth


मेने पहनी है नयी नयी साडी ना मारो पिचकारी रसिया 
गोवर्धन से में ब्याह कर आयी खसम में रो पड़ो सख्त कन्हाई 
मेरी कर देगा खातिरदारी ना मारो पिचकारी रसिया 
मेने पहनी है नयी नयी साडी ना मारो पिचकारी रसिया 

सास ननद से करके बहाना होली खेलन आयी हूँ कान्हा 
मैं दुल्हनिया हूँ अनाड़ी ना मारो पिचकारी रसिया 
मेने पहनी है नयी नयी साडी ना मारो पिचकारी रसिया 

अगली बार मेरे बांके बिहारी आउंगी करके में धुप तैयारी
मोहे जाने दो अबके बारी ना मारो पिचकारी रसिया 
मेने पहनी है नयी नयी साडी ना मारो पिचकारी रसिया 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।