Current Date: 18 Oct, 2024

लांगुरिया

- Anjali Jain


कैला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया,
खेले लांगुरिया के घुटुअन खेले लांगुरिया
कैला मइया के भवन में सरपट डोले लांगुरिया।

कैला मइया ----।   

राम श्याम सब कोई कहे ए जी कोई दशरथ कहे न कोय,
एक बार दशरथ कहे तो कोटि यज्ञ फल होय।
कैला मइया ----।  

राम नाम के कारण ए जी कोई सब धन लीनो मोय,
मूरख जाने कल गयो सो दिन दिन दूनो होय।
कैला मइया ----।

तुलसी या संसार में ए जी कोई भाँत भाँत के लोग,
सब साहिल मिल चालिए जी कोई नदी नाव संजोग।
कैला मइया ----।

चित्रकूट के घाट पे ए जी कोई भइ संतन की भीर,
तुलसीदास चन्दन घिसत और तिलक देत रघुबीर। 
कैला मइया।
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।