Current Date: 17 Sep, 2024

लाल लंगोटे वाला

- Monu Mahi


श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार |
बरनौ रघुवर बिमल जसु , जो दायक फल चारि |
बुद्धिहीन तनु जानि के , सुमिरौ पवन कुमार |
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार ||
हो लाल लंगोटे वाला ये माँ अंजनी  का लाला 
सोये भाग जगाता खोले किस्मत का ताला
हो लाल लंगोटे वाला ये माँ अंजनी  का लाला 
पवन पुत्र ये है बलशाली लीला इनकी बड़ी निराली 
भक्तो के ये कष्ट मिटाये अला बला सब दूर भगाये 
बजरंगी ने सब भक्तो का पल में संकट टाला 
हो लाल लंगोटे वाला ये माँ अंजनी  का लाला 
बजरंगी को जो भी ध्यावे चरणों में सिंदूर चढ़ाये 
मंगल और शनिवार मनावे मुंह माँगा फल इनसे पावे 
भक्तो की झोली को पल में बाबा ने  भर डाला 
हो लाल लंगोटे वाला ये माँ अंजनी  का लाला 
मन में रहते है रघुराई साथ में जिनके जानकी  माई 
सिया राम बिन होवे ना मुक्ति हनुमान जी देते भक्ति 
मोनू जपले नाम इसी का यही देव निराला 
हो लाल लंगोटे वाला ये माँ अंजनी  का लाला 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।