Current Date: 08 Sep, 2024

लाज

- Sachin Kedia & Poorva Mishra


M:-    लाज हमारी रखने वाला सांवरिया ही है 
    जग ने हमको खूब रुलाया तू ही हंसाता है 
    श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम 

F:-    लाज हमारी रखने वाला सांवरिया ही है 
    जग ने हमको खूब रुलाया तू ही हंसाता है 
    श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम 

M:-    हमने जिनको अपना समझा धोखा हमेशा ही खाया है
    हार के दिल के टूटे टुकड़े ले के शरण  तेरी आया है
F:-    हमने जिनको अपना समझा धोखा हमेशा ही खाया है
    हार के दिल के टूटे टुकड़े ले के शरण  तेरी आया है
M:-     हारे को जिताने वाला सांवरिया ही है
F:-     लाज हमारी रखने वाला सांवरिया ही है 
    श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम

F:-     अपना पराया जान न पाया सबका हमेशा साथ निभाया
    गैरों को भी अपना माना फिर भी दर-दर ठोकर खाया
M:-     अपना पराया जान न पाया सबका हमेशा साथ निभाया
    गैरों को भी अपना माना फिर भी दर-दर ठोकर खाया
F:-      पल पल साथ निभाने वाला सांवरिया ही है
M:-     लाज हमारी रखने वाला सांवरिया ही है 
         श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम

M:-     तुमने दिया ये जीवन बाबा तू ही इसको रोज सजाना
          ऐसा कुछ कर दो मेरे बाबा याद रखें हमें सारा जमाना
F:-     तुमने दिया ये जीवन बाबा तू ही इसको रोज सजाना
          ऐसा कुछ कर दो मेरे बाबा याद रखें हमें सारा जमाना
M:-     "सुरेश" को अपनाने वाला सांवरिया ही है
F:-      लाज हमारी रखने वाला सांवरिया ही है 
          श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम
M:-       श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम
F:-      श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।