Current Date: 19 Sep, 2024

कुशल कारीगर ही इनकी पहचान

- Anjana Arya



 
F:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है -2
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है -2
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
F:- गूंज रहा नौ खंड में इनका जयकारा
कोरस:-  जय हो
F:- गूंज रहा नौ खंड में इनका जयकारा
कोरस:-  जय हो
F:- इनकी कृपा से सुंदर बना जहान है
कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है 
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
 
F:- वास करें जग में जगत यह इनका सारा है
इन्होंने सृष्टि अपने हाथों से संवारा है
देवभूमि नीलांचल पर्वत का नजारा है
धाम बड़ा ही अद्भुत इनका धारा धारा है
देवों के मुख पे इनका गुणगान है -2
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है 
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
 
F:- सुधार पुर में बैठ सिंघासन राज चलाते हैं
शरणागत का बैठे-बैठे काम बनाते हैं
हर रोते चेहरे पे यह मुस्कान लाते हैं
भक्तों का जीवन अपने हाथों से सजाते हैं
बड़ी अनोखी शैली इनकी शान है -2
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है 
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
 
F:- श्री कृष्ण की द्वारिका पुरी को बसाया है
सोने की सुंदर लंका को भी बनाया है
अस्त्र-शस्त्र हाथों में देवों के थमाया है
कुंदन शरण में इनके आकर शीश नवाया है
ब्रह्मा विष्णु शंकर करते सम्मान है -2
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है 
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
F:- गूंज रहा नौ खंड में इनका जयकारा
कोरस:-  जय हो
F:- गूंज रहा नौ खंड में इनका जयकारा
कोरस:-  जय हो
F:- इनकी कृपा से सुंदर बना जहान है
कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है
कोरस:- कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है 
ब्रह्म स्वरूप यह विश्वकर्मा भगवान है -3
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।