Current Date: 17 Sep, 2024

बरसाना लगे मोहे प्यारा

- Chitra Vichitra Ji Maharaj


बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
कैसा अद्भुत है जग स्यो न्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

करुणामयी राधे की कृपा यहाँ,
सदा बरसती रहती है,
सदा बरसती रहती है,
दया की सागर श्री श्यामा,
यहाँ प्रेम की नदियां बहती है,
यहाँ बरसे प्रेम अपारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

श्यामा जू की महलन की पौड़ी,
किस्मत वाले चढते हैं,
किस्मत वाले चढते हैं,
मिल जाए महलन की सेवा,
देव तरसते रहते हैं,
यहाँ मिलता नन्ददुलारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

गहवरवन और खोर सांकरी,
दिव्य छँटा निराली है,
दिव्य छटा निराली है,
चित्र विचित्र की स्वामिनी,
श्री राधा बरसाने वाली हैं,
बेसहारों का एक है सहारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।
मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,
मैंने तो ऐसा, चमत्कार नहीं देखा,
ऐसा दरबार तो मिलता है,
ख़ुशनसीबों को,
जो क़िस्मत से मिल गया है,
हम गरीबों को।

Credit Details :

Song: Barsana Lage Mohe Pyara
Singer: Chitra Vichitra Ji Maharaj
Lyrics: Chitra Vichitra Ji Maharaj

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।