Current Date: 17 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

बरसाना लगे मोहे प्यारा किशोरी तेरा बरसाना - मण्डी गोबिंदगढ़

- Chitra Vichitra Ji Maharaj


🎵बरसाना लगे मोहे प्यारा🎵

🙏 गायक: चित्र विचित्र जी महाराज
🎼 गीत: चित्र विचित्र जी महाराज

विवरण:
बरसाना लगे मोहे प्यारा एक अत्यंत भावपूर्ण कृष्ण भजन है जिसे चितरा विचित्र जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। इस भजन में भक्त श्री राधा रानी के पवित्र धाम बरसाना की महिमा का बखान करता है और इसे अपने हृदय के अत्यंत प्रिय मानता है। बरसाना, जहाँ राधा रानी का निवास है, भक्तों के लिए एक दिव्य स्थान है और इस भजन में उसी स्थान के प्रति गहरा प्रेम और श्रद्धा प्रकट होती है।

इस भक्तिमय भजन का आनंद लें और राधा रानी की कृपा में डूब जाएं।

गीत के बोल:
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
कैसा अद्भुत है जग स्यो न्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

करुणामयी राधे की कृपा यहाँ,
सदा बरसती रहती है,
सदा बरसती रहती है,
दया की सागर श्री श्यामा,
यहाँ प्रेम की नदियां बहती है,
यहाँ बरसे प्रेम अपारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

श्यामा जू की महलन की पौड़ी,
किस्मत वाले चढते हैं,
किस्मत वाले चढते हैं,
मिल जाए महलन की सेवा,
देव तरसते रहते हैं,
यहाँ मिलता नन्ददुलारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

गहवरवन और खोर सांकरी,
दिव्य छँटा निराली है,
दिव्य छटा निराली है,
चित्र विचित्र की स्वामिनी,
श्री राधा बरसाने वाली हैं,
बेसहारों का एक है सहारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।
मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,
मैंने तो ऐसा, चमत्कार नहीं देखा,
ऐसा दरबार तो मिलता है,
ख़ुशनसीबों को,
जो क़िस्मत से मिल गया है,
हम गरीबों को।

Credit Details :

Song: Barsana Lage Mohe Pyara
Singer: Chitra Vichitra Ji Maharaj
Lyrics: Chitra Vichitra Ji Maharaj

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।