Current Date: 17 Sep, 2024

कन्हैया कहां मिलेंगे

- Pandit Ram Avtar Sharma, Rajneesh Sharma & Pushpa Gusain


हेलो- मथुरा से बोल रहे हो क्या
हाँ भैया – मै मथुरा से बोल रहा हु

-मोहे किसन भगवान से मिलनों हो
-का काम है भैया
मोहे एक जरुरी काम कान्हा कहा मिलेंगे
होय मैंने घूम्यो देश तमाम कान्हा कहा मिलेंगे
मोहे एक जरुरी काम कान्हा कहा मिलेंगे

हेलो- राधा प्यारी बोल रही हो क्या
हाँ मै बोल रही हु
कन्हैया जी कहा गये है
कहा काम पड़ गयो कन्हैया ते मोको बतादे
मोहे बता दे राधा प्यारी
कहा मिलेगा कृष्ण मुरारी
हो मथुरा में भी मैंने फोन लगायो
कान्हा को कछु भेद ना पायो
ना करे मोबाईल काम कान्हा कहा मिलेंगे
मोहे एक जरुरी काम कान्हा कहा मिलेंगे

हेलो- बलदाऊ भैया बोल रहे हो क्या
हाँ मै बोल रहा हु
कन्हैया जी कहा गये है
अरे जमुना पे कही रास रचा रहे होंगे
मोहे बता बलदाऊ भैया
कहा मिलेगा बंसी को बजैया
हो कान्हा को ना है थॉर ठिकाना
आज तलक मैने ना जाना
मोहे सुबह से हो गयी श्याम कान्हा कहा मिलेंगे
मोहे एक जरुरी काम कान्हा कहा मिलेंगे

हेलो- नारद मुनि बोल रहे हो क्या
हाँ मै बोल रहा हु
कन्हैया जी को कुछ पतों ठिकानो है
अरे कही माखन चुराय रहहोगो
नारद जी मोहे भरम मिटायो
कान्हा का मोहे पता बतायो
मोर मुकुट तन पे पिताम्बर
दो दो उनके फोन के नम्बर
तुम खोलो भेद तमाम कान्हा कहा मिलेंगे
मोहे एक जरुरी काम कान्हा कहा मिलेंगे

Credit Details :

Song: Kanhaiya Kahan Milenge
Singer: Pandit Ram Avtar Sharma, Rajneesh Sharma, Pushpa Gusain
Album: Kanhaiya Laage Bado Pyaro (Tala Khula)
Lyricist: Naresh Narsi
Music: Sohanlal

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।