Current Date: 19 Sep, 2024

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे - Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge

- Madhavas Rock Band


कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे ।
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।।

कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे ।
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।।

बना करके हृदय में हम प्रेम मंदिर
वहीँ उनको झूला झुलाया करेंगे ।
उन्हें हम बिठाएंगे आँखों में दिल में,
उन्ही से सदा लौ लगाया करेंगे ।।

कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे ।
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।।

जो रूठेंगे हमसे वो बांके बिहारी,
चरण को पकड़ हम मनाया करेंगे।
उन्हें प्रेम डोर से हम बाँध लेंगे,
तो फिर वो कहा भाग जाया करेंगे।।

कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे ।
उन्होंने छुडाये थे गज के वो बंधन,
वही मेरे संकट मिटाया करेंगे ।।

कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे ।
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।।

उन्होंने नचाया था ब्रह्माण्ड सारा,
मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे ।
भजेंगे जहा प्रेम से नन्द नंदन,
कन्हैया छवि को दिखाया करेंगे ।।

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे ।
कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे ।
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।।



Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge ।
Lataon Mein Brj Ki Gujara Karenge ।

Kahi To Milenge Vo Banke Bihari,
Unhi Ke Charan Chit Lagaya Karenge ।
Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge,
Latao Me Brij Ki Gujara Karenge ।।

Bana Karke Hriday Mein Ham Prem Mandir,
Waheen Unko Jhoola Jhulaya Karenge ।
Unhen Ham Bithayenge Aankhon Me Dil Me,
Unhi Se Sada Lau Lagaya Karenge ।।

Kahi To Milenge Vo Banke Bihari,
Unhi Ke Charan Chit Lagaya Karenge ।
Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge,
Latao Me Brij Ki Gujara Karenge ।।

Jo Ruthenge Hamase Wo Banke Bihari,
Charan Ko Pakad Ham Manaya Karenge ।
Unhe Prem Dor Se Ham Bandh Lenge,
To Phir Vo Kaha Bhag Jaaya Karenge ।।

Kahi To Milenge Vo Banke Bihari,
Unhi Ke Charan Chit Lagaya Karenge ।
Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge,
Latao Me Brij Ki Gujara Karenge ।।

Unhone Nachaya Tha Brahmand Sara,
Magar Ab Unhe Ham Nachaya Karenge ।
Bhajenge Jaha Prem Se Nand Nandan,
Kanhaiya Chhavi Ko Dikhaya Karenge ।।

Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge,
Lataon Mein Brj Ki Gujara Karenge ।
Kahin To Milenge Vo Banke Bihari,
Unhi Ke Charan Chit Lagaya Karenge ।
Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge,
Lataon Mein Brj Ki Gujara Karenge ।।

Credit Details :

Song: Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge
Singer: Madhavas Rock Band
Music: Nirdosh Sobti

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।