Current Date: 17 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

Saanwara - Krishna Bhajan

- Maanya Arora & Shubham


🎵सांवरा🎵

🙏 गायक : मान्या अरोरा और शुभम
🎼 गीत : बिन्नू जी

विवरण:
सांवरा एक अद्वितीय भजन है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के मोहक रूप की स्तुति की गई है। मान्या अरोड़ा और शुभम की मधुर आवाज़ों में इस भजन की प्रस्तुति श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की अनन्त भक्ति और प्रेम के भाव में डुबो देती है।

इस भजन को सुनें और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब जाएं।

गीत के बोल:
सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है
ढूंढ़ता जो सदा सँवारे को
संवारा भी उसे ढूंढ़ता है

सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है

जिसकी नैया संभाले कन्हियाँ
उसको कोई भी डर न भवर का
एक उसकी ही मंजिल सही है
जो पथिक का प्रभु की डगर का

गम की आंधी उसे क्या उड़ाए
जो प्रभु मौज में झूमता है
ढूंढ़ता जो सदा सँवारे को
संवारा भी उसे ढूंढ़ता है

सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है

जिसका रिश्ता है माया पति से
जग की माया उसे क्या लुभाये
उसकी नजरो में है सब बराबर
कोई अपने ना कोई पराये

जिसके दिल में वसा श्याम सूंदर
हर कही श्याम को देखता है
ढूंढ़ता जो सदा सँवारे को
संवारा भी उसे ढूंढ़ता है

सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है

प्रेम की डोर में बांध के भगवन
भक्त के द्वार पे चल के आये
रंग लाती है चाहत तभी तो
आके गागर में सागर समाये

बोल तेरी रजा क्या है प्यारे
जीब से ब्रह्म यु पूजता है
ढूंढ़ता जो सदा सँवारे को
संवारा भी उसे ढूंढ़ता है

सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है

एक दिन छोड़ के जग ये जाना
बिनु बन जा प्रभु का दीवाना
श्याम को जिसने अपना माना
उसको चरणों में मिलता ठिकाना

जाने के बाद में ये ज़माना
उनके चरणों की रज ढूंढ़ता है
ढूंढ़ता जो सदा सँवारे को
संवारा भी उसे ढूंढ़ता है

सच्चे हिरदये से हो के समर्पित
अपने ठाकुर को जो पूजता है

Credit Details :

Song: Saanwara 
Singer: Maanya Arora & Shubham
Music: Ramesh Mishra 
Lyrics: Binnu Ji

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।