Current Date: 17 Sep, 2024

चलो नंद यशोदा के द्वार

- Dhruv Sharma & Swarna Shri


चलो नंद यशोदा के द्वार
ब्रज में प्रगटे हैं सारे जग के पालनहार

धन्य हुई ब्रज भूमि सारी नाचे गोपी ग्वाल,
यशोमती मैया की गोदी में खेलें प्यारे लाल,
सब गाये मंगलाचार,
ब्रज में प्रगटे हैं सारे जग के पालनहार

बाबा तो सर्वस्व लुटाएं नाचें गोपी ग्वाल,
यशोमती मैया की गोदी में खेले प्यारे लाल
घर घर में छाये बहार,
ब्रज में प्रगटे हैं सारे जग के पालनहार

जग की चिंता छोड़ चलो सब वृंदावन की ओर,
नीलमणि यहां सदा बिराजें जाएं ना ब्रज को छोड़
करो सब मिल जय जयकार,
ब्रज में प्रगटे हैं सारे जग के पालनहार

Credit Details :

Song: Chalo Nand Yashoda Ke Dwar
Singer: Dhruv Sharma & Swarna Shri
Music: Dhruv Sharma
Composition: Traditional

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।