Current Date: 17 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

आते ही छा गया ये भजन- दिल खो गया बांके बिहारी श्री वृन्दावन में हाये मेरा दिल खो गया

- Chitra Vichitra Ji Maharaj


🎵दिल खो गया बांके बिहारी🎵

🙏 गायक: चित्र विचित्र जी महाराज
🎼 गीत: चित्र विचित्र जी महाराज

विवरण:
दिल खो गया बांके बिहारी एक भावपूर्ण कृष्ण भजन है जिसे चितरा विचित्र जी महाराज ने अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया है। इस भजन में भक्त अपने दिल को भगवान श्रीकृष्ण, जिन्हें बांके बिहारी के नाम से भी जाना जाता है, के दिव्य स्वरूप में खो देता है। यह भजन सुनकर भक्तों के मन में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति की भावना जागृत हो जाती है।

इस भक्तिमय भजन का आनंद लें और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो जाएं।

गीत के बोल:
भवसागर में चलता फिरता ,
गिरता पड़ता थक हारा हु मै ,
भली भांति सभी फल चाख चुका,
प्रभु चाहता हु इससे छुटकारा मै ।।

सब ओर होक निराश प्रभु ,
तकता अब तेरा सहारा हु मै ,
प्रभु मारो या तारो करो कुछ भी ,
सभी भांति सदैव तुम्हारा हु मै ।।

दिल खो गया दिल खो गया,
बांके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाय मेरा दिल खो गया,
दिल खो गया दिल खो गया ।।

यहाँ यमुना किनारा है,
श्री निधिवन प्यारा है,
कण-कण में बिहारी जी,
यहाँ तेरा नजारा है,
दिल खो गया दिल खो गया,
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाय मेरा दिल खो गया।।

होता नित रास यहाँ,
संतो का वास यहाँ,
सदा भाव और भक्ति का,
होता अहसास यहाँ,
दिल खो गया दिल खो गया,
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाय मेरा दिल खो गया।।

देखा जब से तुमको,
मैं हो गया दीवाना,
नहीं होश रहा कोई,
हुआ खुद से बेग़ाना,
दिल खो गया दिल खो गया,
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाय मेरा दिल खो गया।।

कहे चित्र विचित्र प्यारे,
कभी दिल से ना बिसराना,
पागल बस तेरा है,
हर जनम में अपनाना,
दिल खो गया दिल खो गया,
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाय मेरा दिल खो गया।।

बांके बिहारी श्री वृन्दावन में,
हाये मेरा दिल खो गया,
दिल खो गया दिल खो गया ।।

Credit Details :

Song: Dil Kho Gaya Banke Bihari
Singer: Chitra Vichitra Ji Maharaj
Lyrics: Chitra Vichitra Ji Maharaj

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।