Current Date: 08 Sep, 2024

ॐ जय लक्ष्मी माता

- Vandana Bajpai


ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, तुमको  निशदिन सेवत
हरि विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता... 
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता, मैया तुम ही जग माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत-2, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
दुर्गा रुप निरंजनी सुख सम्पत्ति दाता, मैया सुख संपति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत-2,  ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
तुम पाताल-निवासिनि तुम ही शुभदाता, मैया तू ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव- प्रकाशक-2, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
जिस घर  तुम रहतीं तहां सब सद्गुण आता, मैया सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता-2, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र ना हो पाता, मैया वस्त्र ना हो पाता
खान-पान का वैभव-2, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर क्षीर निधि-जाता, मैया क्षीर निधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन-2,  कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
महालक्ष्मीजी की आरती,श जो कोई नर गाता
मैया जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता -2,  पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, तुमको को निशदिन सेवत
हरि विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।