Current Date: 08 Sep, 2024

हे श्याम प्रभु मेरी

- Harshit Malik


M:-    आ आ मेरे श्याम मेरे श्याम मेरे बाबा मेरे श्याम 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 
    तेरी सेवा करने का मुझको अवसर देना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 
    तेरी सेवा करने का मुझको अवसर देना 

M:-    अरमान अधूरे है ये दिल बड़ा प्यासा है 
    ये प्रेम का सौदा है नहीं खेल तमाशा है 
    इसे तू ही समझता है दूजे को क्या कहना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 

M:-    जो रोग लगा बैठा ना इसकी दवाई है 
    मन की व्याकुलता ही इसकी सच्चाई है 
    प्रभु तेरी यादो में झर झर बरसे नैना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 

M:-    छोटे से जीवन में में क्या कर पाउँगा 
    यदि फिर से जनम मिलेगा धरती पर आऊंगा 
    तेरे गुण गाने का मुझको अवसर देना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 

M:-    इस पागल बिन्नू की बस यही तमन्ना है 
    हर जनमो में तुझको प्रभु ध्यान ये रखना है 
    जो भाव भरे दिल में यु ही भरते रहना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 
    तेरी सेवा करने का मुझको अवसर देना 
    हे श्याम प्रभु मेरी ये विनती सुन ले ना 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।