Current Date: 06 Oct, 2024

एक बार हमसे साँवरे नजरे मिलाइये

- Mayur Rastogi


॥ एक बार हमसे सांवरे॥ 

M:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
M:- नजरें मिलाके श्याम जरा -2, मुस्कुराइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए

M:- नजरें हमारी आपकी चौखट पे है लगी
कोरस:- नजरें हमारी आपकी चौखट पे है लगी
M:- कब से निहारे राह बिचारी खड़ी खड़ी
नजरों पे करें रहम इन्हें अब ना सताइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए

M:- यह जानकर भी आप  यही आसपास हैं
कोरस:- यह जानकर भी आप  यही आसपास हैं
M:- फिर भी समझ ना आवे यह दिल क्यों उदास है
जज्बात दिल के जान जरा पास आइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए

M:- दिल को तो हमने आपके चरणों में रख दिया
कोरस:- दिल को तो हमने आपके चरणों में रख दिया
M:- दुनिया हमारी आप हैं इतना समझ लिया
अब आप अपने हाथ से इसको सजाइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए

M:- पहलाद सा बनू प्रभु हनुमत सी भक्ती हो
कोरस:- पहलाद सा बनू प्रभु हनुमत सी भक्ती हो
M:- गाऊं भजन में झूम के मीरा सी मस्ती हो
नंदू गले से अपने गले तो लगाइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
कोरस:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
M:- एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
नजरें मिलाके श्याम जरा -2 मुस्कुराइए
एक बार हमसे सांवरे नजरें मिलाइए
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।