Current Date: 07 Oct, 2024

पांडा कराये रहो पूजा

- Shahnaz Akhtar


पंडा कराये रहो पूजा
मैया जी की झूम झूम के

नवराते की शुभ घडी आई,
भक्तो ने माता की मूरत बैठाई,
झूम झूम के झूम झूम के,
पंडा कराय रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।।

टिका लगाए माँ को चुनरी ओढ़ाए,
चूड़ी चढ़ाये फूल माला चढ़ाये,
झूम झूम के झूम झूम के,
पंडा कराय रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।।

नौ नौ खप्पर बो दये ज्वारे,
अलियन गलियन गूंजे जयकारे,
झूम झूम के झूम झूम के,
पंडा कराय रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।।

आई माँ पहुनि भक्तो के द्वारे,
संकट काटे माँ भरे भंडारे,
झूम झूम के झूम झूम के,
पंडा कराय रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।।

Credit Details :

Song: Panda Karaye Raho Puja
Singer: Shahnaz Akhtar
Album: Maiya Panv Paijaniya
Lyricist: Ajaz Khan
Music Director: Ajaz Khan

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।