Current Date: 18 Oct, 2024

तूने ऐसा दरबार नहीं देखा

- Shahnaz Akhtar


तूने ऐसा दरबार नहीं देखा
माँ के जैसा दिलदार नहीं देखा
तू जाके एक बार जाके देखले

मेरी मैया सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले
शेरोवाली सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले

बड़ी है दयालु है
कोई इसका ना सानी है
दानियो में दानी
मेरी मैया महारानी है
मैं जपु जिसके नाम की माला
माँ का दरबार है सबसे आला
तू जाके एक बार देखले

मेरी मैया सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले
शेरोवाली सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले

बिना बोले भक्तो की सुनती पुकार है
बिना मांगे सबके ये भरे भंडार है
जाके जिसने आवाज़ लगायी
पल भर में ही करले सुनाई
तू जाके एक बार देखले

मेरी मैया सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले
शेरोवाली सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले

माँ के दरबार में तू हाजरी लगाले
मन की मुरादे मेरी मैयाजी से पाले
तेरे दुखड़े ये सारे हर लेगी
अपने रंग में तुझे रंग लेगी
तू जाके एक बार देखले

मेरी मैया सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले
शेरोवाली सा नहीं कोई दूजा
है सच्चा दरबार देखले

Credit Details :

Song: Tune Aisa Darbar Nahi Dekha
Singer: Shahnaz Akhtar
Lyricist: Ajaz Khan
Music Director: Shahnaz Akhtar
Album: Maiya Panv Paijaniya 3

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।