Current Date: 18 Oct, 2024
YouTube Video Thumbnail

NAVRATRI SPECIAL - RANG DE MAIYA KI CHUNARIYA - रंग दे मैया की चुनरिया

- Shahnaaz Akhtar


🎵रंग दे मैया की चुनरिया🎵

🙏 गायक: शाहनाज अख्तर
🎼 सगीत: प्रतीक श्रीवास्तव

विवरण:
रंग दे मैया की चुनरिया एक भावपूर्ण भजन है जिसे शहनाज़ अख्तर ने गाया है। इस भजन में माँ से प्रार्थना की जा रही है कि वह अपनी कृपा से गायक की चुनरी को रंगीन करें। भजन में विभिन्न रंगों और उनके महत्व को दर्शाया गया है, जो माँ के प्रति भक्तों की भक्ति और प्रेम को प्रदर्शित करता है। लाल रंग, जो माँ जी को प्रिय है, का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि यह रंग उनकी मूरत को दुल्हन की तरह सजाता है। इस भजन के माध्यम से भक्ति के रंगों में रंगने और माँ की कृपा से जीवन को आनंदित बनाने की भावना व्यक्त की गई है।

गीत के बोल:
रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

नौ रंग रंगो वाली रंग दे किनारी,
ओढ़ के मैया रानी लागे रे प्यारी,
चुनर वैसी ले मैं जाऊं माँ की दुअरिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

कहते है लाल रंग मैया जी को भाए,
लाल लाल फुलवा केसर रंग दे चढ़ाए,
दुल्हन सी लागे मोरी माई की मुरतिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

झिलमिल सितारों वाले टका देना बूटे,
भक्ति रंग ऐसो रंग जो छुटाये ना छुटे,
‘बेनाम’ की रंग जाए सारी रे उमरिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

Credit Details :

Song: Rang De Maiya Ki Chunariya 
Singer: Shahnaaz Akhtar 
Music: Prateek Shrivastava 
Lyrics: Shahnaaz Akhtar

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।