Current Date: 16 Oct, 2024
YouTube Video Thumbnail

नारी का भाग मईया तूने कैसा बनाया है - माता भजन - Mata Bhajan - Devi Bhajan

- Rekha Garg


🎵नारी का भाग मईया तूने कैसा बनाया है🎵

🙏 गायक: रेखा गर्ग
🎼 सगीत: रिंकू गुजराल

विवरण:
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है रेखा गर्ग द्वारा गाया गया एक मार्मिक भजन है, जिसमें युगों से नारी के संघर्ष और उसके दुखों का वर्णन किया गया है। यह भजन माता रानी से प्रश्न करता है कि क्यों हर युग में नारी को पीड़ा और अन्याय सहना पड़ा है। यह भजन महिलाओं के जीवन में आए कष्टों को उजागर करता है और ईश्वर से उनका समाधान पाने की आशा व्यक्त करता है।

इस भजन को सुनकर नारी के संघर्षों और माता के प्रति आस्था के भाव का अनुभव करें।

गीत के बोल:
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है
उनके पति ने उनको बन बन में घुमाया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है
उनके पति उनको प्याला विष का पिलाया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

अहिल्या जैसी नारी को इंद्र ने सताया है
उनके पति ने उनको पत्थर का बनाया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

द्रोपदी जैसी नारी को कौरवो ने सताया है
उनके पति ने उनको देखो जुये में हराया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

कलयुग में नारी को दहेज़ ने सताया है
उनके पति ने उनको देखो जिन्दा जलाया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

Credit Details :

Song: Naari Ka Bhaag Maiya Tune Kaisa Banaya Hai
Singer: Rekha Garg
Lyrics & Composer: Traditional
Music: Rinku Gujral

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।