Current Date: 16 Oct, 2024
YouTube Video Thumbnail

माता भजन - आज मईया का कीर्तन हमारे अँगना - Mata Rani Ka Bhajan

- Rekha Garg


🎵आज मईया का कीर्तन हमारे अँगना🎵

🙏 गायक: रेखा गर्ग
🎼 सगीत: रिंकू गुजराल

विवरण:
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना रेखा गर्ग द्वारा गाया गया एक भक्तिमय भजन है, जो माता रानी के किर्तन के हमारे आंगन में आगमन का उत्सव मनाता है। यह भजन पूरे वातावरण को पवित्रता, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। भक्त इस पावन अवसर पर मां के गुणगान में लीन होते हैं और अपनी आस्था को प्रकट करते हैं।

इस भजन को सुनकर अपने घर को माता रानी के आशीर्वाद से सराबोर करें और उनकी दिव्यता का अनुभव करें।

गीत के बोल:
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना
हमारे अंगना हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को गणपति आये
गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाये
आज लंगर बटेगा हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को ब्रम्हाजी आये
ब्रम्हाजी आये संग में सरस्वती को लाये
आज वेद पढेंगे हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को विष्णुजी आये
विष्णुजी आये संग में लक्ष्मीजी को लाये
आज धन बरसेगा हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को शिवजी आये
शिवजी आये संग में गौराजी को लाये
आज डमरू बजेगा हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को कान्हाजी आये
कान्हाजी आये संग में राधाजी जी को लाये
आज मुरली बजेगी हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

सुन किर्तन को भगत भी आये
भगत भी आये संग में ढोलक चिमटा लाये
आज रंग बरसेगा हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

आज मईया का किर्तन हमारे अंगना
हमारे अंगना हमारे अंगना
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना

Credit Details :

Song: Aaj Maiya Ka Kirtan Hamare Angna
Singer: Rekha Garg
Lyrics & Composer: Traditional
Music: Rinku Gujral

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।