Current Date: 16 Oct, 2024

मईया भवन में कैसे आऊं

- Meenakshi Mukesh


मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये जल भर भर लोटा लाये
मैया चरण कैसे धुलाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये और दिया बाती लाये
मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये चन्दन और रोली लाये
मैया तिलक मै कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये लेहेंगा चुनरी लाये
मैया चुनरी कैसे चढ़ाउ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये हल्वा और पूरी लाये
मैया भोग कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

Credit Details :

Song: Maiya Bhawan Mein Kaise Aau
Singer: Meenakshi Mukesh
Lyrics & Composer: Traditional
Music: Rinku Gujral

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।