Current Date: 21 Sep, 2024
YouTube Video Thumbnail

लाल लाल चुनरी सितारों वाली - Laal Laal Chunri Sitaron wali - Full HD Video Song

- Lakhbir Singh Lakkha


🎵लाल लाल चुनरी सितारों वाली🎵

🙏 गायक: लखबीर सिंह लक्खा
🎼 गीत: श्याम सुंदर शर्मा

विवरण:
लाल लाल चुनरी सितारों वाली एक भक्ति भजन है, जिसे लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है। इस भजन में माँ शेरांवाली के दिव्य रूप का वर्णन किया गया है, जो लाल चुनरी ओढ़े हुए सितारों से सजी दिखाई देती हैं। भक्त माँ की इस सुंदर छवि की स्तुति करते हैं और माँ से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी आराधना में मग्न होते हैं।

इस भजन को सुनते ही आप माँ शेरांवाली की दिव्यता का अनुभव करेंगे और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करेंगे, जो आपके जीवन को सुख और शांति से भर देगी।

गीत के बोल:
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

रंग चुनरी का शक्ति अपार देता,
पाप मन में बसे इसको मार देता,
जिसने सारी अला-बला,
भगतो की टाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

इसके कोने में रिद्धि-सिद्धि रहती है,
शुभ और लाभ भक्तो को देती है,
भक्तो के मन को यह,
चुनरी भाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

माँ के सर पे यह चुनड़ी,
सुहानी लगती,
सारी दुनिया है माँ की,
दीवानी लगती,
दुख के बादल दूर यह,
भगाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥

अपनी चुनरी की छाया में,
बिठा ले श्याम को,
लक्खा जपता रहे,
माँ तुम्हारे नाम को,
भक्तो को दे दे माँ,
अमृत की प्याली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥

लाल लाल चुनरी सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली,

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥

Credit Details :

Song: Laal Laal Chunari Sitaron Wali
Singer: Lakhbir Singh Lakkha
Music: Durga-Natraj
Lyricist: Shyam Sundar Sharma
Album: Laal Laal Chunari

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।