Dhanteras 2023 Rangoli Designs: धनतेरस का त्योहार हर साल दिवाली से पहले कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी, धनों के देवता देवता कुबेर और धन्वंतरित देवल की पूजा की जाती है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है और इस मौके पर सोना, चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उससे धन-संपत्ति की बढ़ोतरी होती है। साथ ही इस दिन रंगोली भी बनाई जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं इस मौके पर आप कैसी रंगोली बना सकते हैं।
चकोर रंगोली
धनतेरस के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आप चकोर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाइन बेस्ट है। सिर्फ कुछ रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। रंग आप अपनी पसंद के भी चुन सकते हैं।
दीयों वाली रंगोली
रंगोली का ये खूबसूरत डिजाइन भी आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। कई रंगों से मिलकर बनी ये रंगोली काफी खूबसूरत है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए दीयों को जलाकर इसपर रखें।
फूलों वाली दिवाली
आप इस खास दिन पर फूलों वाली रंगोली बनाकर भी भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। फूलों का इस्तेमाल कर ये रंगोली बनाएं जो आसानी से बन जाएगा और रंगों वाली रंगोली से काफी अलग लुक देगा।

चावल की रंगोली

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।