Current Date: 08 Feb, 2025

चलो चलो रे भंभोरि

- Hariom Parashar


मैया जी तेरे दरबार में कष्ट मिटाये जाते है 
दुनिया के सताये लोग यहाँ सीने से लगाए जाते है 
चलो चलो रे भंभोरि दरबार संदेशा आया मैया का 

पावन की वा रात बड़ी जब माँ सपने में आयी 
सोई था पर बैठ सिरहाने माँ मने बतलायी 
प्यारी प्यारी रे ये माँ की मुस्कान संदेशा आया काकी का 
चलो चलो रे भंभोरि दरबार संदेशा आया मैया का 

घनी देर बतलायी मैया अयोधया जग ना पायी 
इधर उधर मने सारे देख्या चारो पल दिखलाई 
टाइम देख्या तो सुबह के बज गए चार संदेशा आया मैया का
चलो चलो रे भंभोरि दरबार संदेशा आया मैया का 

बड़े लोग सब कहा करे से सुबह का सपना सच्चा 
जिसकी भावना हो सच्ची कोई काम न होव कच्चा 
सच्चा पावे रे वो जीवन में निखार संदेशा आया मैया का 
चलो चलो रे भंभोरि दरबार संदेशा आया मैया का 

फुला नहीं समय में तो शांति होगी मन में 
हरिओम पराशर छाले भवन में भरे भंडारे मन में 
कर ले कर ले रे नवदुर्गा प्रचार संदेशा आया दाती का 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।