Current Date: 24 Apr, 2025
YouTube Video Thumbnail

BHALA - Kya Wo Karega Leke Chadhawa - Shiva Album - Lyrical video

- Vineet Katoch & Vinay Katoch


🎵क्या वो करेगा लेके चढ़ावा🎵

🙏 गायक: विनीत कटोच और विनय कटोच
🎼 संगीत: विनय कटोच

विवरण:
क्या वो करेगा लेके चढ़ावा एक चिंतनशील भजन है जिसे विनीता कटोच और विनय कटोच ने गाया है। यह भजन सच्ची भक्ति और श्रद्धा के वास्तविक अर्थ को दर्शाता है, जहाँ केवल चढ़ावा या मंत्र जाप ही नहीं, बल्कि सच्चे कर्म और मन की शुद्धता को प्राथमिकता दी गई है। भोलेनाथ का मन में वास तब ही संभव है जब आत्मा और मन सच्चे हों। यह भजन हर भक्त को अपने अंदर झाँकने की प्रेरणा देता है।

गीत के बोल:
क्या वो करेगा लेके चडावा सब कुछ त्याग के बेठा कही,
भक्त नही वो भला है ढूंडता गुण देखे गुणगान नही
मैं कहता नही श्रधा है बुरी पर कर्म तराजू धर्म वही,
भक्त नही वो भला है ढूंडता गुण देखे गुणगान नही

तू मंदिर फिर आया तू नाम मन्त्र सब जप आया,
जीवन में अब भी न सकूँ भोले का मन में वास नही,
क्यों मन मन्दिर तेरा खाली है क्यों खाली खुद मैं झाँक कभी,
भक्त नही वो भला है ढूंडता गुण देखे गुणगान नही

ये भोला है भंडारी है इसे पूरी दुनिया प्यारी है,
देवो का ये दानव का भी इस के मन भेद का भाव नही,
श्रधा नही देखे गा तेरी जब मन ही तेरा साथ नही,
भक्त नही वो भला है ढूंडता गुण देखे गुणगान नही

Credit Details :

Song: Kya Wo Karega Leke Chadhawa
Singer: Vineet Katoch & Vinay Katoch
Music Composer: Vinay Katoch
Lyrics: Vinay Katoch

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।