Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

Bachpan Ka Pyar Bhola Bhul Nahi Jana Re - Bholenath New Video Song

- Veer Barot


🎵भोले भूल नहीं जाना रे🎵

🙏 गायक: वीर बारोट
🎼 संगीत: कमलेश बारोट

विवरण:
वीर बरोत द्वारा गाया गया भजन भोले भूल नहीं जाना रे भगवान शिव के प्रति बचपन के प्यार और भक्ति का प्रतीक है। इस भजन में एक भक्त की भोलेनाथ से दर्शन की हार्दिक अपील की गई है, जिसमें वह अपने भोलेनाथ से शरण और आशीर्वाद की याचना करता है। वह न तो रुपया चाहता है, न बंगला, बस शरण के रूप में भगवान शिव से आशीर्वाद की चाहत है। यह भजन भगवान शिव के प्रति अडिग श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है।

गीत के बोल:
भोलेनाथ भोलेनाथ,
सर पे रख दो मेरे हाथ,
बचपन का प्यार भोले,
भूल नहीं जाना रे....

दर्शन दे दो भोलेनाथ,
सुन लो बाबा मेरी बात,
भोलेनाथ भोलेनाथ,
सर पे रख दो मेरे हाथ,
बचपन का प्यार भोले,
भूल नहीं जाना रे.....

कैलाश मैंने देखा नही,
कैसे आऊ पता नहीं,
पास मेरे आओ ना,
दर्शन भोला देदो ना,
बचपन कि सेवा मेरी,
भूल नहीं जाना रे,
बचपन का प्यार भोले,
भूल नहीं जाना रे.....

रुपया ना मांगू बंगला ना मांगू,
मै तो भोले नाथ बस शरण तेरा मांगू,
नमः शिवाय बोलूँगा,
मम्मी ने सिखाया है,
ओ मेरे नाथ हमें,
भूल नहीं जाना रे,
बचपन का प्यार भोले,
भूल नहीं जाना रे....

Credit Details :

Song: Bhole Bhul Nahi Jana Re
Singer: Veer Barot
Music: Kamlesh Barot
Lyrics: Kamlesh Barot

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।