🎵पकड़ लो हाथ भोलेनाथ🎵
🙏 गायक: उपासना मेहता
🎼 संगीत: बिन्नी नारंग
विवरण:
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ - उपासना मेहता द्वारा गाया गया यह सुंदर भजन भगवान शिव की अनंत कृपा और आशीर्वाद की प्रार्थना है। भजन में भक्त भगवान शिव से अपनी रक्षा और मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं। पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे के भाव में भगवान शिव से सहायता और शरण की मांग की जाती है। इस भजन को सुनें और अपनी आध्यात्मिक यात्रा को शिव के आशीर्वाद से प्रबुद्ध करें।
गीत के बोल:
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..
धरी है पाप की गठरी, हमारे सर पे ये भारी,
वजन पापो का है भारी, इसे कैसे उठाऐंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..
फसी है भवँर में नैया, प्रभु अब डूब जाएगी,
खिवैया आप बन जाओ, तो बेड़ा पार हो जाये,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..
तुम्हारे ही भरोसे पर, जमाना छोड़ बैठे है,
जमाने की तरफ देखो, इसे कैसे निभाएंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..
दर्दे दिल की कहे किससे, सहारा ना कोई देगा,
सुनोगे आप ही मोहन, और किसको सुनाऐंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे……
Credit Details :
Song: Pakad Lo Hath Bholenath
Singer: Upasana Mehta
Music: Binny Narang
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।