Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

माँगा है मैंने भोले से वरदान एक ही - Manga Hai Maine Bhole Se Vardan Ek Hi - Shiv Ji Bhajan

- Upasana Mehta


🎵माँगा है मैंने भोले से वरदान एक ही🎵

🙏 गायक: उपासना मेहता
🎼 संगीत: बिन्नी नरंग

विवरण:
माँगा है मैंने भोले से वरदान भजन में भगवान शिव की अनंत कृपा और उनके आशीर्वाद से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का चित्रण किया गया है। इस भजन को गाया है उपासना मेहता ने। इसमें बताया गया है कि भोलेनाथ की कृपा से कोई भी मुश्किल आसान हो जाती है, और जिनका विश्वास शिव जी पर होता है, उनका उद्धार निश्चित होता है। इस भजन में भोलेनाथ के साथ रिश्ता बनाने और उनकी कृपा पाने का संदेश दिया गया है, जिससे जीवन में खुशियाँ और आशीर्वाद बरसते हैं।

गीत के बोल:
माँगा है मैंने भोले से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी....

जिस पर प्रभु का हाथ था,वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गयाउद्धार हो गया,
जिसका भरोसा भोले परडूबा कभी नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी....

कोई समझ सका नहीं माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया है वो खुशनसीब,
उसके की मर्ज़ी के बिना पत्ता हीले नही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी.....

ऐसे दयालु शंकर से रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो हुआ कभी नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी….

कहते है लोग जिंदगी किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर इनके ही हाथ है,
बनवारी कर ले यकीन ज्यादा समय नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी…..

Credit Details :

Song: Manga Hai Maine Bhole Se Vardan Ek Hi
Singer: Upasana Mehta
Music: Binny Narang

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।