Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

तेरी भक्ति में मेरा मन डोले - Lord Shiva Sawan Special Song

- Shiv Jyoti Vishwakarma


🎵तेरी भक्ति में मेरा मन डोले🎵

🙏 गायक: शिव ज्योति विश्वकर्मा
🎼 संगीत: अजय गुप्ता

विवरण:
तेरी भक्ति में मेरा मन डोले, शिव ज्योति विश्वकर्मा द्वारा गाया गया एक प्यारा भजन है जिसमें भगवान शिव के प्रति गहरी भक्ति और श्रद्धा की भावनाएं व्यक्त की गई हैं। 'बम बम भोले' और 'भोले भोले बम भोले' जैसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली पंक्तियाँ भगवान शिव की महिमा और कृपा का अनुभव कराती हैं। इस भजन में भक्त अपनी भक्ति के माध्यम से भगवान शिव से आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं।

गीत के बोल:
हो तेरी भक्ति में मेरा ये मन डोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले….

पाऊ दर्शन तेरा मेरा मन भोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले……

तेरे द्वारे गूंजे भक्तो के जयकारे,
आज दिखा दो भोले अवतार सारे,
हम तो शम्भू अब तेरे सहारे,
कृपा बना दो सारे जग के दुलारे,
शिव शंकर कि भक्ति में रस घोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले…..

अब तो सुन लो भोले विनती हमारी,
भाग्य जगा दो मेरे हे त्रिपुरारी,
आया शरण में लेके मै झोली खाली,
कृपा बनादी तूने भोले भंडारी,
तीनो लोको के स्वामी है मेरे भोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले…..

जग को रचाने वाले भोले भंडारी,
अब तो स्वीकारो प्रभु विनती हमारी,
तुम हो कृपालु और तुम ही हो दानी,
पार लगा दो शम्भु नैया हमारी,
मेरे शंकर कि भक्ति में भंग घोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले….

हो तेरी भक्ति में मेरा ये मन डोले,
बम बम भोले,
भोले भोले बम भोले भोले,
भोले भोले बम भोले भोले….

Credit Details :

Song: Teri Bhakti Me Mera Man Dole
Singer: Shiv Jyoti Vishwakarma
Lyrics: Ajay Gupta
Music: Ajay Gupta

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।