Current Date: 23 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

शिवरात्रि भजन - ओमकारा ओमकारा भोले का नाम लगे बडा प्यारा - Bhole Ka Naam Lage Bada Pyara - Shiv Bhajan

- Sheela Kalson


🎵भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा🎵

🙏 गायक: शीला कलसन
🎼 संगीत: प्रदीप पांचाल

विवरण:
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा एक भावपूर्ण भजन है, जो भोलेनाथ की असीम भक्ति और श्रद्धा को व्यक्त करता है। शिला कालसन द्वारा गाए गए इस भजन में भोलेनाथ के सरल और सुंदर रूप का वर्णन किया गया है। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि भोलेनाथ के प्रति प्रेम और भक्ति से हर कार्य में सफलता मिलती है। ओमकारा ओमकारा की धुन पर आधारित यह भजन, हमारी आत्मा को शांति और श्रद्धा से भर देता है। इस भजन को सुनें और भोलेनाथ के दिव्य प्रेम का अनुभव करें।

गीत के बोल:
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

भोले बड़े भोले है नैन नही खोले,
जटा में उनकी गंगाधारा, 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा,
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

भोले बड़े भोले है नैन नही खोले,
कानो में उनकी बिच्छू बाला, 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा,
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

भोले बड़े भोले है नैन नही खोले,
गले में उनकी सर्प माला, 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा,
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

भोले बड़े भोले है नैन नही खोले,
भोला मेरा तो है डमरू वाला, 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा,
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

भोले बड़े भोले है नैन नही खोले,
रूप लगे उनका बड़ा निराला, 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा,
ओमकारा ओमकारा 
भोले का नाम लगे बड़ा प्यारा....

Credit Details :

Song: Bhole Ka Naam Lage Bada Pyara
Singer: Sheela Kalson
Lyrics: Traditional
Music: Pardeep Panchal

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।