🎵भोलेनाथ की बारात चली रे🎵
🙏 गायक: शाहनाज अख्तर
🎼 संगीत: प्रतीक श्रीवास्तव
विवरण:
शहनाज़ अख्तर की आवाज़ में पेश है भोलेनाथ की बारात चली रे—एक अद्भुत भक्ति गीत जो भोलेनाथ की अनोखी बारात का दृश्य प्रस्तुत करता है। अंग पर भस्म, गले में मुंडमाला, साथ में भूत-प्रेतों की टोली और डमरू की गूंज से गूंजती ये बारात भक्ति और श्रद्धा से भरपूर है। नंदी भंगी झूमते हैं, भंग की मस्ती है और सेहरे में सजे भोले की अद्भुत छवि मन को भावविभोर कर देती है। सुनें और भोले के रंग में रंग जाएं।
गीत के बोल:
आ देखो बेंड बाजा निकले साथ चली रे,
अरे देखो कैसे भूतन के साथ चली रे ,
भोलेनाथ की बारात चली रे
अंग भभूती तन मर्ग शाला,
गले में पहने मुंडन माला,
और नाग लिपटाये काला,
दुलहा बना है देखो डमरू वाला,
अरे देव दानव की जमात चली रे,
भोलेनाथ की बारात चली रे
नंदी भंगी झूम रहे है,
भंग चडा के घूम रहे है,
भोले के सिर पे देख के सेहरा,
मथा सारे चूम रहे है ,
भोले की धुनी रमात चली रे,
भोले नाथ की बारात चली रे
भूतो की टोली लेकर भोला
भस्म रामये है अंग चोला,
मस्त मलंग है आज तू भोला
बम भोला जी मेरा बम बम भोला,
बेनाम बस्म उदात चली रे,
भोले नाथ की बरात चली रे,
Credit Details :
Song: Bholenath ki Baraat Chali Re
Singer: Shahnaaz Akhtar
Music: Prateek Shrivastava
Lyrics: Shahnaaz Akhtar
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।