🎵आओ चले अमरनाथ सारे🎵
🙏 गायक: सलीम
🎼 संगीत: सलीम-परवेज़
विवरण:
आओ चले अमरनाथ सारे भजन में अमरनाथ यात्रा की महिमा और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का सुंदर चित्रण किया गया है। सलीम की आवाज़ में यह भजन शिव के अद्भुत रूप और उनके दर्शन के महत्व को उजागर करता है। भजन में अमरनाथ यात्रा के पवित्र अनुभव, शिव के दर्शन, और शिव शंकर की लीला का वर्णन किया गया है। यह भजन श्रद्धालुओं को भगवान शिव के आशीर्वाद और यात्रा की दिव्यता का अनुभव कराता है।
गीत के बोल:
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा के द्वारे ll
भोले बाबा के द्वारे, शंकर शंभू के द्वारे ll
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा के द्वारे ll
अमरनाथ की, यात्रा करलो,
शुभ दर्शन, शिव लिंग के कर लो ll
जीवन में, तब खुशियाँ भर लो, भागे गम सारे,
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा........
बर्फ़ीले हैं, पर्वत प्यारे,
गूँजे, शिव के नाम जयकारे ll
खुले, हुए शिव के भंडारे, झोलिया भर प्यारे,
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा.......
शिव शंकर, यहाँ लीला रचाई,
अमर कथा, गौरां को सुनाई ll
नींद के मारे, सुन ना पाई, तोते को शिव तारे,
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा..........
सलीम भी शिव के, द्वारे चला है,
पूरण, सब परिवार चला है ll
कोमल, सेवादार चला है, तूँ भी चल प्यारे,
आओ चले अमरनाथ सारे, भोले बाबा..........
Credit Details :
Song: Aao Chale Amarnath Sare
Singer: Saleem
Music Director: Saleem-Parvez
Lyricist: Komal Bangeyawala
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।