Current Date: 04 Mar, 2025
YouTube Video Thumbnail

New Shiv Bhajan 2024 - Mahakal Tere Darbar Me - महाकाल तेरे दरबार में

- Rohit Bhushan Mishra


🎵महाकाल तेरे दरबार में🎵

🙏 गायक: रोहित भूषण मिश्रा
🎼 संगीत: मयूर पांडे

विवरण:
महाकाल के दरबार में श्रद्धा और भक्ति से भरा हुआ भजन महाकाल तेरे दरबार में रोहित भूषण मिश्रा की आवाज़ में प्रस्तुत है। इस भजन में महाकाल की महिमा और उनके प्रति अडिग विश्वास को दर्शाया गया है। भजन में महाकाल की चरणों में श्रद्धा से समर्पित भावनाओं को व्यक्त किया गया है। ‘डमडम डमडम’ की ध्वनि और महाकाल के जयकारों के साथ इस भजन में शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है। जय श्री महाकाल!

गीत के बोल:
महाकाल तेरे दरबार मे,
सर को झुकाने आ गए,
महाकाल तेरे चरणों में,
शिश नवाने आ गए....

जिसने ध्यान किया शम्भु का,
उसके खुल गए भाग,
मुँह मांगा वर पाया उसने,
बन गए सारे काम,
महाकाल तेरे दरबार में,
एक फूल चढ़ाने आ गए.....

द्वार खङा हूँ तेरे बाबा,
सुन लो मेरी पुकार,
आशाऐ तुझसे है बाबा,
विनय करो स्वीकार,
महाकाल तेरे दरबार में,
हम तुझको मनाने आ गए.....

इस दुनिया ने तड़पाया है,
हमको सुबहो शाम,
सांस सांस में जपते रहते,
शम्भू  तेरा नाम,
महाकाल तेरे दरबार में,
हम दर्द बांटने आ गए,
महाकाल तेरे दरबार मे,
सर को झुकाने आ गए.....

डमडम डमडम बजेगा डमरू,
नाचेंगे हम आज,
हम भी रमा भभूत देह में,
बोले जय महाकाल,
बोले जय महाकाल,
बोले जय महाकाल जय श्री महाकाल,
महाकाल तेरे दरबार में,
हम पागल दीवाने आ गए,
महाकाल तेरे चरणों में,
शिश नवाने आ गए.....

Credit Details :

Song: Mahakal Tere Darbar Me
Singer: Rohit Bhushan Mishra
Music: Mayur Pandey
Lyrics: Pandit Vikas Nagda & Rohit Bhushan Mishra

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।