Current Date: 19 Apr, 2025
YouTube Video Thumbnail

कावड़ कैसे ल्याऊ - Kavad Kaise Lyau - New Bhole Song 2020

- Parvinder Palak


🎵कावड़ कैसे ल्याऊ🎵

🙏 गायक: परविंदर पलक
🎼 संगीत: देवेंदर देव

विवरण:
कांवड़ कैसे ल्याऊं भजन में परविंदर पलक ने एक सच्चे भक्त की आवाज़ को पेश किया है जो लॉकडाउन और कोरोना के कारण हरिद्वार नहीं जा पा रहा। भोलेनाथ के प्रति उसकी तड़प, भक्ति और भावनाएं इस गीत में झलकती हैं। जब कांवड़ मेला आता है तो उसका मन मस्ती से भर उठता है, लेकिन हालातों की वजह से वह सिर्फ भोले से प्रार्थना कर रहा है। यह गीत हर उस भक्त की भावना को दर्शाता है जो शिव से सच्चा प्रेम करता है।

गीत के बोल:
मेरा भी जी कर रहया भोले, 
हरिद्वार मैं आऊ मैं
लोक्डाउन लग्या भोले नाथ,
बता कैसे कावड़ ल्याऊं मैं

जब जब कावड़ मेला आवै,
मस्ती चढ़ती जावै सै
तेरे तै मिलने को भोले, 
मेरा मन ललचावै सै
तेरे धाम पै आकै भोले,
कैसे धूम मचाऊं मैं

हरिद्वार आवण की भोले, 
कावड़ियों की फुल्ल त्यारी
कोरोना के कहर तै भोले, 
डर री सै दुनिया सारी
झठ नही कह रहया ओ भोले, 
बिल्कुल साच बताऊ मैं

देर करो ना भोले नाथ जी, 
जल्दी कुछ इंतजाम करो
नेत्र तीसरा खोल कोरोना, 
का अब काम तमाम करो
कावड़िये तेरे खुश हो ज्यांगे, 
औऱ नही कुछ चाहूँ मैं

भीमसैन की इतनी अर्ज़ी,
सुणले भोले भण्डारी
फेर देखकै दुनिया दंग रह ज्यागी, 
भीड़ लगै ईतणी भारी
तेरे कर कै दर्शन भोले नाथ,
फेर फूल्या नही समाऊं मैं

Credit Details :

Song: Kavad Kaise Lyau
Singer: Parvinder Palak
Lyrics: Bhim Sain
Music: Devender Dev

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।