Current Date: 22 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

मेरी झोली - Meri jholi - Mahakal Bhajan

- Nitin Bagwan


🎵इतना दिया भोले मेरी झोली छोटी पड़ गई🎵

🙏 गायक: नितिन बागवान
🎼 संगीत: कृष्ण पंवार

विवरण:
इतना दिया भोले मेरी झोली छोटी पड़ गई भजन में महाकाल की असीम कृपा और आशीर्वाद को महसूस किया जा सकता है, जिसे गाया है नितिन बगवान ने। इस भजन में महाकाल की महिमा और उनकी कृपा से जीवन में आए बदलाव का वर्णन किया गया है। उज्जैन के महाकाल बाबा के दरबार में दिवानी भक्ति से भरपूर यह भजन भक्तों को आशीर्वाद और श्रद्धा का अहसास कराता है। महाकाल के प्रति आस्था और विश्वास को बढ़ाता यह भजन हर दिल में महाकाल की महिमा को जगाता है।

गीत के बोल:
इतना दिया महाकाल ने मुझको,
जितनी मेरे औकात नहीं,
ये तो करम है मेरे महाकाल का,
मुझमे तो कोई बात नहीं....

उज्जैन के राजा राजाओ के राजा,
महाकाल बाबा महाकाल राजा,
तेरी जय जय कार हो गयी,
इतना दिया भोले मेरी झोली छोटी पड़ गयी....

दिवाना हु महाकाल मै उज्जैन के सरकार का,
भोले बाबा मेरे है मै बेटा हु महाकाल का,
जब महाकाल तेरी नजर मुझ पे पड़ गयी,
इतना दिया भोले मेरी झोली छोटी पड़ गयी….

महाकाल महाकाल महाकाल महाकाल …..

ये मेरे महाकाल,
दिवाने से नजर मिल जाने दो,
दीवानगी कि हद तक गुजर जाने दो,
और सहारा तुम्हारा है भोले,
या तो संभालो या मर जाने दो....

तेरी जय हो महाकाल,
तेरी जय हो महाकाल....

तेरी कृपा से भोले गाड़ी खरीद ली,
दर्शन को भोले तेरे दरबार कि टिकट ली,
होकर दिवाना मै तो आया तेरे द्वारा,
तेरी जय हो महाकाल,
तेरी जय हो महाकाल…..

कर नहीं मै कुछ भी मेरा नाम हो गया है,
महाकाल कि कृपा से मेरा नाम हो गया है,
दरबार तेरे आ के मेरी जिंदगी बदल गयी,
इतना दिया भोले मेरी झोली छोटी पड़ गयी….

Credit Details :

Song: Itna Diya Bhole Meri Jholi Choti Pad Gayi
Singer: Nitin Bagwan
Music: Krishna Panwar

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।