Current Date: 05 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

शिव भजन - भोले ले चल काशी धाम - Bhole Le Chal Kashi Dham - Bholenath Bhajan

- Kajal Malik


🎵भोले ले चल काशी धाम🎵

🙏 गायक: काजल मलिक
🎼 संगीत: प्रदीप पांचाल

विवरण:
भोले ले चल काशी धाम भजन में भगवान शिव के दिव्य रूप और काशी धाम की महिमा का सुंदर चित्रण किया गया है। काजल मलिक की आवाज़ में यह भजन शिव के जटा, त्रिशूल, और उनके अन्य दिव्य आभूषणों का अद्भुत वर्णन करता है। इस भजन में भगवान शिव की शक्ति, भक्ति और उनके साथ काशी धाम की विशेषता को महसूस किया जा सकता है। काशी धाम की ओर यात्रा की इच्छा और शिव की कृपा की भावना को व्यक्त करता है।

गीत के बोल:
ओ भोले ले चल काशी धाम,
जहाँ विराजे गौरा रानी गणपति सरकार……

शीश भोले के जटा विराजे,
जटा विराजे जटा विराजे,
उनकी जटा से बहती रहती,
गंगा की ये धार,
ओ भोले ले चल काशी धाम……

गले भोले के रुणडो की माला,
रुणडो की माला रुणडो की माला,
उनके गले में लिपटा रहता,
विषधर काला नाग,
ओ भोले ले चल काशी धाम……

हाथ भोले के त्रिशूल विराजे,
त्रिशूल विराजे त्रिशूल विराजे,
उनके हाथ में बजता रहता,
डमरू चारो धाम,
ओ भोले ले चल काशी धाम……

पाँव भोले के खडाऊं विराजे,
खडाऊं विराजे खडाऊं विराजे,
उनके पैरो में बजती रहती,
घुंघरू की झंकार,
ओ भोले ले चल काशी धाम……

Credit Details :

Song: Bhole Le Chal Kashi Dham
Singer: Kajal Malik
Lyrics: Traditional
Music: Pardeep Panchal

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।