Current Date: 10 Mar, 2025
YouTube Video Thumbnail

DEVON KE DEV - MAHASHIVRATRI - LATEST HIT - LORD SHIVA - SHAMBHO

- Kailash Kher


🎵देवों के देव🎵

🙏 गायक: कैलाश खेर
🎼 संगीत: कैलाश खेर

विवरण:
कैलाश खेर का भजन देवों के देव महादेव भगवान शिव के असीम महानता और शक्ति का गुणगान करता है। यह भजन शिव शंकर की दिव्यता, भक्ति, और ध्यान के माध्यम से जीवन में शांति और संजीवनी शक्ति लाने का संदेश देता है। हर हर महादेव के जाप से जीवन में आशीर्वाद और आंतरिक शक्ति का संचार होता है। भगवान शिव की उपासना से समस्त संकटों से मुक्ति और सुख की प्राप्ति होती है। इस भजन में शिव के अद्वितीय रूप और उनके प्रभाव को महसूस करें।

गीत के बोल:
हे त्रिलोकीनाथ महादेव शिव शंकर,
नाथों के नाथ महादेव शिव शंकर,
भीड़ में सुनसान में साक्षात् शम्भुनाथ,
ॐ की गुंजार में ओमकार शिव नाथ,
दृश्य या अदृश्य हर पुकार में हर हर,
शून्य शिखर सूक्षम वृहद् हर हर भोले नाथ………..

देवो के देव हे महादेव विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव,
देवो के देव हे महादेव,
परमेश्वर हे शम्भू एक मेव……….

भक्ति ज्ञान ध्यान योग मनन जाप में,
कष्ट विपदा जटिल कुटिल तपन ताप में,
यक्ष दक्ष देव गन्धर्वो के राग में,
नहीं में भी हाँ हाँ शिव पर प्रताप में,
दसो दिशाओ नवो खंड आठ पहर हर हर हर……..

देवो के देव हे महादेव,
विहंगम जंगम हे शम्भू एकमेव,
विश्वेश्वरा सर्वोपरि तवमेव,
देवो के देव हे महादेव………

देवो के देव हे महादेव विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव,
देवो के देव हे महादेव,
परमेश्वर हे शम्भू एक मेव………..

Credit Details :

Song: Devon Ke Dev
Singer: Kailash Kher
Lyrics: Kailash Kher
Composer: Kailash Kher

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।